Search
Close this search box.

भारतीय सेना के हवलदार अरुण कुमार शहीद, कुटलैहड़ में छाया शोक,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा दुख

हिमाचल प्रदेश, कुटलैहड़,भारतीय सेना के वीर सिपाही हवलदार अरुण कुमार, जो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे, देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने अदम्य साहस और समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले अरुण कुमार की शहादत को लेकर स्थानीय जनता, प्रशासन और सेना में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। शहीद हवलदार अरुण कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम यात्रा में सेना के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

इस दुखद अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“भारतीय सेना में हवलदार एवं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र निवासी श्री अरुण कुमार ‘लक्की’ के कर्तव्य पालन के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी देश सेवा, साहस एवं समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अरुण कुमार की शहादत ने पूरे देश को गर्व के साथ-साथ गहरे शोक में भी डुबो दिया है।

हवलदार अरुण कुमार की देश सेवा के दौरान शहादत
पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा, होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ,मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, कहा – “देश ने अपना सच्चा सपूत खोया है,कुटलैहड़ विधानसभा में छाया शोक, ग्रामीणों में गम और गर्व का माहौल

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज