Search
Close this search box.

22 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब की अमरीन कौर संग होगी विक्रमादित्य सिंह की शादी

हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री और बुशहर रियासत के युवा वारिस विक्रमादित्य सिंह का विवाह तय हो गया है। विक्रमादित्य सिंह पहली पत्नी के साथ तलाक हो गया है और अब विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी रहे है. शादी आगामी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी। शादी के बाद परिवार की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके के लिए कार्ड बांटे जाने शुरू हो चुके हैं।

विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार हिमाचल की राजनीति के शिखर पर रहे राजा वीरभद्र सिंह एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सुपुत्र हैं। बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।

कौन है अमरीन कौर
विक्रमादित्य सिंह की होने वाली दुल्हन डा. अमरीन कौर हैं, जो फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका व्यक्तित्व भी चर्चाओं में है। शादी के बाद उन्हें बुशहर रियासत की नई रानी के रूप में जाना जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज