Search
Close this search box.

उपायुक्त ने विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की

कुल्लू, 20 अगस्त। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को बहुद्देशीय भवन में अंतर विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हाल ही में जिले में हुई भारी वर्षा और बादल फटने के कारण सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली और मोबाइल नेटवर्क को हुए नुकसान की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अवरुद्ध सड़कों को खोलने, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत और बाधित बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने एनएच-305 की स्थिति की जानकारी ली और सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सेब और आवश्यक वस्तुओं से भरे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रूप से निकाला जाए।

बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई और इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद विकास कार्यों की गति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने “समृद्ध हिमाचल-2045” पहल के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, आम नागरिकों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव, सुझाव और नवाचार साझा करें ताकि प्रदेश के भविष्य के विकास में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित जिले के सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज