
शिमला, लंबे मंथन और दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार आठ उपाध्यक्ष और आठ सचिव नियुक्त किए गए हैं, जबकि पहले यह संख्या छह तक सीमित रहती थी।
घोषित सूची के अनुसार, पार्टी के आठ नए उपाध्यक्षों में बिहारी लाल शर्मा, रश्मिधर सूद, डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और विधायक बलबीर वर्मा शामिल हैं। वहीं, तीन महामंत्री बनाए गए हैं जिनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य के नाम शामिल हैं।
आठ सचिवों में सुमित शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, शिमला की पूर्व मेयर कुसुम सदरेट, तिलकराज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा को जगह मिली है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमलजीत सूद को दी गई है, जबकि कार्यालय सचिव का प्रभार प्रमोद ठाकुर को सौंपा गया है।
मीडिया विभाग का प्रभार विधायक रणधीर शर्मा को सौंपा गया है और विधायक राकेश जमवाल को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनके साथ कर्ण नंदा को मीडिया संयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया विभाग के संयोजक सुशील राठौर और सह संयोजक कमल ठाकुर होंगे। आईटी विभाग के संयोजक अनिल डडवाल और सहायक संयोजक प्रवीण ठाकुर को बनाया गया है।
भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी है। युवा मोर्चा की कमान सुन्नी शुक्ला को, महिला मोर्चा की डॉ. डेजी ठाकुर को, किसान मोर्चा की संजीव देष्टा को, अनुसूचित जाति मोर्चा की मनीष चौहान को, ओबीसी मोर्चा की रामलोक धनोटिया को, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सुनील नेगी को और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सरदार गुरमीत सिंह को सौंपी गई है।



