
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और वे यहां की संस्कृति से गहरा स्नेह रखते थे।
मुख्यमंत्री ने भावुक होकर बताया कि राजीव गांधी ने उन्हें और जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने NSUI और IYC से लेकर पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलें और उनके सिद्धांतों को अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ भी दिलाई।


Author: Kullu Update
Post Views: 512



