Search
Close this search box.

iPhone 17 vs Google Pixel 10 5G: फीचर्स की टक्कर में कौन सा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है बेहतर

iPhone 17 vs Google Pixel 10 5G: फीचर्स की टक्कर में कौन सा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है बेहतर?
Google ने अपनी Pixel 10 5G सीरीज को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जबकि Apple के फ्लैगशिप iPhone 17 का इंतजार अब भी जारी है, जो सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों ही स्मार्टफोन ब्रांड्स प्रीमियम कैटेगरी में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं, लेकिन सवाल ये है कि कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर है – Pixel 10 या आने वाला iPhone 17?
आइए जानते हैं डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसे अहम फीचर्स के आधार पर इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना।

डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 17 का डिज़ाइन अपने पिछले मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है। यह फोन हल्का और पतला होगा, जिसकी मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम रहने की संभावना है। वहीं, Pixel 10 की मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है। दोनों फोन्स IP68 वाटर-रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं।
डिस्प्ले के मामले में iPhone 17 में 6.1-इंच OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं, Pixel 10 का Actua डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। हालांकि Pixel 10 के बेज़ल थोड़े मोटे हैं।

कैमरा क्वालिटी
iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है – 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ। इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं होगा, क्योंकि वह प्रो वेरिएंट के लिए होता है।

दूसरी ओर, Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा है – 48MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.08MP टेलीफोटो लेंस जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरे में iPhone 17 24MP सेंसर के साथ आ सकता है, जबकि Pixel 10 में 10.5MP का फ्रंट कैमरा है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iPhone 17 में Apple की नई A19 चिप और 8GB RAM मिल सकती है, जबकि Pixel 10 में Google की Tensor G5 चिप और 12GB RAM दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iPhone 17 iOS 26 के साथ आएगा और Pixel 10 Android 16 पर चलता है। Apple अपने लंबी अवधि के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाना जाता है, जबकि Pixel स्मार्टफोन्स को गूगल का स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 में 3561mAh की बैटरी हो सकती है जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके मुकाबले Pixel 10 में 4970mAh बैटरी दी गई है, लेकिन यह केवल 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कौन बेहतर है?
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, हल्के वजन और iOS इकोसिस्टम के साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो iPhone 17 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं, ज्यादा RAM, बेहतर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ Pixel 10 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता देते हैं

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज