
वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है। अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 12 बार डबल सेंचुरी लगाई जा चुकी है, और इन 12 में से 7 बार यह कारनामा भारतीय बल्लेबाजों ने किया है। ये आंकड़ा टीम इंडिया की गहराई और बल्लेबाजी ताकत को दर्शाता है। शुरुआत सचिन से, रिकॉर्ड्स की झड़ी रोहित ने लगाई वनडे में दोहरे शतक की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने की थी। साल 2010 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाकर वनडे इतिहास का पहला डबल सेंचुरी जड़ा। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद आया हिटमैन रोहित शर्मा का दौर, जिन्होंने तीन बार दोहरे शतक जड़े
209 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2013)
264 रन बनाम श्रीलंका (2014) – जो आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है
208 रन* बनाम श्रीलंका (2017)
नई पीढ़ी का दबदबा – किशन और गिल की सेंचुरी
भारत के ही युवा बल्लेबाजों ने भी इस उपलब्धि को दोहराया:
ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए
शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की तूफानी पारी खेली विदेशी बल्लेबाजों के नाम भी चमके हालांकि यह लिस्ट सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों तक सीमित नहीं है। विदेशी सितारे भी इसमें शामिल हुए हैं:
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 215 रन बनाम जिम्बाब्वे (2015)
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 237* रन बनाम वेस्टइंडीज (2015)
फखर ज़मान (पाकिस्तान) – 210* रन बनाम जिम्बाब्वे (2018)
पाथुम निस्संका (श्रीलंका) – 210* रन बनाम अफगानिस्तान (2024)
ग्लेन मैक्सवेल का अनोखा कारनामा
इस पूरी लिस्ट में सबसे अलग और खास नाम ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का है। उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी* खेली। खास बात यह है कि यह दोहरा शतक चेज करते हुए बना था और यह अब तक का एकमात्र सफल रन चेज में बना दोहरा शतक है इस पारी में मैक्सवेल ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाया, बल्कि बल्लेबाजी की एक मिसाल पेश की। उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ऊपर रहा, जिससे यह पारी और भी यादगार बन गई।
अब तक वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी:
खिलाड़ी रन स्ट्राइक रेट विरोधी टीम साल
सचिन तेंदुलकर 200* 136.05 दक्षिण अफ्रीका 2010
वीरेंद्र सहवाग 219 146.97 वेस्टइंडीज 2011
रोहित शर्मा 209 132.27 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 264 152.60 श्रीलंका 2014
क्रिस गेल 215 146.25 जिम्बाब्वे 2015
मार्टिन गुप्टिल 237* 145.39 वेस्टइंडीज 2015
रोहित शर्मा 208* 135.94 श्रीलंका 2017
फखर ज़मान 210* 134.61 जिम्बाब्वे 2018
ईशान किशन 210 160.30 बांग्लादेश 2022
शुभमन गिल 208 139.59 न्यूज़ीलैंड 2023
ग्लेन मैक्सवेल 201* 157.03 अफगानिस्तान 2023
पाथुम निस्संका 210* 151.07 अफगानिस्तान 2024
आज जब भी वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात होती है, तो भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा और ग्लेन मैक्सवेल की वो ऐतिहासिक पारी सबसे पहले चर्चा में आते हैं। ये रिकॉर्ड यह साबित करते हैं कि क्रिकेट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, दबाव में संयम और हिम्मत दिखाने का खेल भी है।
मैक्सवेल का रिकॉर्ड 2025 में भी बरकरार है और अब देखना होगा कि भविष्य में कौन इस मुकाम को छू पाता है।




