
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रात से जारी मूसलधार बारिश के कारण राज्य भर में भूस्खलन, बाढ़, और सड़कों के अवरुद्ध होने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
628 सड़कें बंद, कई नेशनल हाईवे भी प्रभावित
सोमवार सुबह तक राज्य में तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 628 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। मंडी, कुल्लू और चंबा जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
1533 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो चुके हैं
168 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित है।राजधानी शिमला में भी रुक-रुक कर तेज बारिश जारी है,कांगड़ा से लेकर चंबा तक स्कूल बंद
भारी बारिश और खतरनाक हालात को देखते हुए कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, ऊना, चंबा, कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति के केलांग और उदयपुर उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रखे गए हैं। शिक्षकों और छात्रों को स्कूल तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
भूस्खलन से घरों को खतरा, मणिमहेश यात्रा जारी,चंबा जिले में 54 सड़कें बंद हैं और 409 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं।
पांजड़ी (शिमला) में भूस्खलन के कारण एक बहुमंजिला इमारत खतरे की जद में आ गई है।
मणिमहेश यात्रा पर फिलहाल असर नहीं पड़ा है और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
ऊना-हमीरपुर रोड पर भी भूस्खलन से सुबह करीब 5 बजे रास्ता बंद हो गया था जिसे बाद में बहाल किया गया।
बारिश का पूर्वानुमान: अगले 6 दिन अलर्ट
मौसम विभाग, शिमला के अनुसार 26 से 31 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है।
कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर, शिमला, मंडी, चंबा जिलों में लगातार बारिश की संभावना है।
बीती रात कुछ प्रमुख स्थानों पर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई:
काहू: 190.5 mm,जोत: 159.2 mm,बरठीं: 156.4 mm,नयना देवी: 148.4 mm,बिलासपुर: 140.8 mm,धर्मशाला: 87.4 mm,मानसून से अब तक 303 मौतें, 2,34,862 लाख से अधिक का नुकसान,20 जून से 24 अगस्त के बीच हिमाचल में मानसून का कहर जारी रहा,303 लोगों की जान गई
360 घायल, और 37 लोग अभी भी लापता,3,556 घर-दुकानें क्षतिग्रस्त,2,766 गोशालाएं, और 1,833 पालतु पशु मरे,कुल नुकसान का आंकड़ा 2,34,862.66 लाख रुपये पहुंचा है
क्षेत्रीय हालात:
बंगाणा (ऊना):
24 घंटे से हो रही बारिश से कई सड़कें बंद, नदी-नाले उफान पर,खेतों में जलभराव से मक्की की फसल बर्बाद,हरनाम सिंह का मकान गिरा,कई घरों में पानी घुसा, लोगों को भारी नुकसान,किरतपुर-मनाली फोरलेन फिर बंद,समलेटू के पास भूस्खलन से फोरलेन बंद,एक निजी वोल्वो बस पर गिरे पत्थर, 5 लोग घायल
बागछाल-मरोतन सड़क भी बंद,कालका-शिमला नेशनल हाईवे,सनवारा, चंडी-बढ़लग-पट्टा मार्ग पर मलबा गिरा,कई सड़कें नालों में तब्दील, वाहन फंसे
हमीरपुर-ऊना NH पर भूस्खलन:
कैंची मोड़ पर भूस्खलन से हाईवे जाम
बिझड़ी-घोड़ी मार्ग और महारल रोड पर भी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
रेस्क्यू मिशन: खड्ड में फंसा मजदूर बचाया गया
बड़सर में अचानक शुक्र खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और एक प्रवासी मजदूर 100 मीटर चौड़े टापू पर फंस गया।
मजदूर का नाम नितेश कुमार (लखीसराय, बिहार)
स्थानीय समाजसेवी परमजीत ढटवालिया और प्रशासन ने मिलकर रेस्क्यू किया
SDM बड़सर खुद मौके पर पहुंचे
हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से लाखों की जनसंख्या प्रभावित हो चुकी है। आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सर्तक और सुरक्षित रहने की अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें ,भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचित करें



