
भारत के युवा निशानेबाज़ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य ने 462.5 अंक हासिल कर चीन के झाओ वेन्यू (462.0 अंक) को कड़ी टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह ऐश्वर्य के करियर का इस स्पर्धा में दूसरा एशियाई खिताब है — इससे पहले वह 2023 में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
टीम स्पर्धा में भी भारत का परचम
ऐश्वर्य तोमर के साथ चैन सिंह और अखिल श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने 1747 अंकों के साथ रजत पदक भी जीता।
फाइनल में चैन सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अखिल श्योराण पांचवें स्थान पर रहे।
जापान के नाओया ओकाडा ने कांस्य पदक जीता।
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि
इस शानदार जीत के साथ भारत ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में अपना दबदबा और मजबूत किया है। ऐश्वर्य की यह जीत पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद उनके निरंतर उभरते प्रदर्शन को दर्शाती है और भारतीय निशानेबाजी की नई पीढ़ी की मजबूती को प्रमाणित करती है।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर प्रोफाइल
जन्म: मध्य प्रदेश, भारत
विशेषता: राइफल थ्री-पोजीशन
कैरियर उपलब्धियां
2023 एशियन गोल् ,2025 एशियन गोल्ड,वर्ल्ड कप मेडलिस्ट,ओलंपिक कोटा होल्डर



