
Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G की पहली सेल आज, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू कर दी है। यह सेल Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए पहले दिन की सेल को खास बनाने के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं।
फोन की भारत में शुरुआती कीमत ₹24,999 रखी गई है, लेकिन आज के लिए सीमित समय के ऑफर के तहत ग्राहक इसे ₹19,999 में खरीद सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अन्य डिस्काउंट्स का लाभ उठाना होगा।
लॉन्च ऑफर्स में शामिल हैं, बैंक कार्ड पर ₹3,000 तक की छूट, ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस, तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प, डिजाइन और कलर वेरिएंट
Realme P4 Pro 5G को तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है, Birch Wood,Dark Oak Wood, Midnight Ivy
फोन का वजन सिर्फ 187 ग्राम और मोटाई 7.68mm है, जिससे यह काफी हल्का और स्लिम लुक देता है। कंपनी का दावा है कि इसका साइड प्रोफाइल एक पेंसिल से भी पतला है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच का FHD+ AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है।
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ AI Hyper Vision चिप का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे यूज़र्स को बेहतर गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव मिलता है। इसमें 7,000 sq mm AirFlow VC कूलिंग सिस्टम भी शामिल है, जो हीटिंग को कंट्रोल करता है।
कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो इसमें, 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर (OIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP OV50D फ्रंट कैमरा, फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps को सपोर्ट करते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में पावर के लिए दी गई है:
7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग
अन्य फीचर्स
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट, IP65/IP66 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग



