Search
Close this search box.

CPL 2025: रोमारियो शेफर्ड का धमाका  1 गेंद में ठोके 20 रन, 34 गेंदों में खेली नाबाद 73 रन की पारी

वेस्टइंडीज के तेज़तर्रार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सबको चौंका दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों में 73 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए, जिसमें एक ऐसा पल भी आया जब उन्होंने एक ही गेंद पर 20 रन बना दिए। यह क्रिकेट में देखने को मिलने वाला बेहद दुर्लभ नज़ारा था।

कैसे बने एक गेंद में 20 रन?
मैच के दौरान सेंट लूसिया के गेंदबाज ओशेन थॉमस के 15वें ओवर में यह चमत्कार हुआ। थॉमस ने एक के बाद एक तीन फ्रंट-फुट नो बॉल्स फेंकी।

पहली नो बॉल पर शेफर्ड कोई रन नहीं बना सके लेकिन अगली गेंद फ्री हिट मिली।
फ्री हिट पर छक्का, लेकिन अगली गेंद भी नो बॉल।
फिर से फ्री हिट, फिर छक्का, और वो भी नो बॉल!

तीसरी बार फ्री हिट पर भी छक्का जड़ दिया गया।
इस तरह तीन लगातार नो बॉल्स, तीन फ्री हिट्स और तीन छक्कों की वजह से सिर्फ एक लीगल गेंद में 20 रन बन गए। यह दृश्य फैंस के लिए रोमांचक और गेंदबाज के लिए बेहद शर्मनाक रहा।

IPL 2025 में भी किया था धमाल
रोमारियो शेफर्ड हाल ही में IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते नजर आए थे और उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने आठ मैचों में तीन पारियों में 70 रन बनाए और छह विकेट भी चटकाए।
उनकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक वाली पारी को फैंस आज भी याद करते हैं, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ फिफ्टी है।

IPL की सबसे तेज फिफ्टी किसके नाम?
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भारत के यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी।

CPL में शेफर्ड की फॉर्म बनी चिंता की बात
शेफर्ड की इस तूफानी बल्लेबाज़ी से CPL में उनकी टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स को जबरदस्त बढ़त मिली है। साथ ही ये प्रदर्शन आने वाले वर्ल्ड कप या अन्य फ्रेंचाइजी लीग्स के लिए भी एक बड़ा संकेत है कि यह खिलाड़ी हर प्रारूप में खतरनाक हो सकता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज