
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in
पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में कुल 2500 लोकल बैंक ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, इस प्रकार पेपर कुल 120 अंकों का होगा। परीक्षा का माध्यम द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगा, लेकिन इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन केवल अंग्रेजी में होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रियाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।
वर्गानुसार रिक्तियां
जनरल (UR): 1043 पद
SC: 367 पद
ST: 178 पद
OBC: 667 पद
EWS: 245 पद
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि में रखा जाएगा, जिसमें उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।
वेतनमान
नियुक्त उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर प्रारंभिक बेसिक सैलरी ₹48,480 होगी, जो आगे चलकर सेवा अनुभव के आधार पर ₹85,920 तक पहुंच सकती है।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:
bankofbaroda.in
वेबसाइट पर जाएं।
“Career” टैब में “Current Opportunities” पर क्लिक करें।
“RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (LBOs) ON REGULAR BASIS” लिंक चुनें।
लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा — इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।



