
शिमला,हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के लिप्पा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में भूस्खलन से तीन मकान मलबे में दब गए, और दो महिलाएं लापता हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।
बारिश और भूस्खलन से तबाही का आलम:
कुल 635 सड़कें बंद, जिनमें दो नेशनल हाईवे शामिल
1,333 बिजली ट्रांसफार्मर और 524 जल योजनाएं प्रभावित
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ और बनाला में भारी भूस्खलन, रास्ता पूरी तरह बंद
चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

इन जिलों में स्कूल बंद:
सिरमौर: सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद
कुल्लू: मनाली उपमंडल में सभी शिक्षण संस्थान बंद, कुल्लू उपमंडल के 9 स्कूल भी बंद
चंबा: सभी शिक्षण संस्थान बंद
मणिमहेश यात्रा पर संकट:
7 श्रद्धालुओं की मौत, 9 लापता, और 8 घायल
8,000 से अधिक यात्री फंसे, जिनमें से 3,457 को रेस्क्यू किया गया
यात्रा मार्ग पर नाले उफान पर, भरमौर से आगे का संपर्क टूटा
लाहौल में बर्फबारी:
शिंकुला, कुंजम और रोहतांग दर्रे में बर्फबारी
पहाड़ियां सफेद, तापमान में गिरावट
मानसून से अब तक का नुकसान:
श्रेणी आँकड़े
कुल मौतें (20 जून से 28 अगस्त) 312
लापता लोग 38
घायल 374
संपत्ति नुकसान ₹2,75,354.81 लाख
घर/दुकान क्षतिग्रस्त 4,221
गोशालाएं क्षतिग्रस्त 3,367
पशुधन हानि 1,854
आगामी मौसम अलर्ट:
मौसम विभाग शिमला ने 4 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।
29 अगस्त से 2 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।



