
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, भले ही राहुल गांधी की ‘अधिकार यात्रा’ में भाग लेने बिहार पहुंचे हों, लेकिन हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। दरभंगा पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से फोन पर संपर्क कर आपदा की ताजा स्थिति की रिपोर्ट ली और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर राहत कार्यों की समीक्षा करने को कहा।
प्रभावित इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश। जरूरी सेवाएं और मेडिकल सहायता तत्काल उपलब्ध कराने पर जोर।
लाहौल में फंसे बीमार लोगों की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने एयर लिफ्ट के आदेश दिए। मरीजों को कुल्लू पहुंचाकर तत्काल इलाज सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त को दिए गए निर्देश: कोई मरीज इलाज से वंचित न रहे। चंबा जिले में जन हानि पर गहरा शोक जताया। दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। प्राथमिकता के आधार पर सड़क मार्ग बहाल करें। जलापूर्ति योजनाएं जल्द मरम्मत कर चालू की जाएं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिहार प्रवास के दौरान भी लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा।
राहुल गांधी की अधिकार यात्रा में ओपन जीप में शामिल होने के बावजूद हिमाचल की स्थिति पर लगातार अपडेट लेते रहे। यह दिखाता है कि राज्य से बाहर होने पर भी वे हिमाचल की जनता के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।



