Search
Close this search box.

एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 3-2 से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

चेन्नई। हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को जापान को 3-2 से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सुपर-4 चरण में जगह बना ली।

भारत की दमदार शुरुआत
मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर में मनदीप सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल की बदौलत भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। जापान ने वापसी की कोशिश की और दूसरे क्वार्टर में कवाबे कोसेई ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया।

हरमनप्रीत ने किया जीत सुनिश्चित
तीसरे क्वार्टर तक भारत 3-1 से आगे रहा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त मजबूत की। अंतिम क्वार्टर में जापान ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन भारत ने 3-2 की बढ़त कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

सुपर-4 लगभग तय
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम अब तक अपराजेय रही है और लगातार दमदार खेल दिखा रही है।

अगला मुकाबला कजाखस्तान से
मेजबान भारत अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस प्रतियोगिता का विजेता सीधे अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज