Search
Close this search box.

SBI PO Prelims Result 2025 जारी: sbi.co.in पर ऐसे करें चेक, जानें मेंस एग्जाम पैटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO Prelims Result 2025 जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया है।

रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज पर Career सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन एंटर करके सबमिट करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
प्रीलिम्स क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा देने के पात्र होंगे। इसके बाद अंतिम चरण के रूप में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

SBI PO Mains Exam Pattern
मेंस परीक्षा दो हिस्सों में होगी – ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव पेपर।
ऑब्जेक्टिव पेपर (3 घंटे):
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड – 40 प्रश्न

डेटा एनालिटिक्स – 30 प्रश्न
जनरल इकोनॉमी व बैंकिंग अवेयरनेस – 60 प्रश्न
इंग्लिश लैंग्वेज 40 प्रश्न

डिस्क्रिप्टिव पेपर (30 मिनट):
अंग्रेजी में पत्र लेखन और निबंध लेखन

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज